Get App

संसद में राहुल गांधी के सवाल का जयशंकर ने दिया जवाब, बताया ट्रंप के शपथ में PM मोदी के न्योते का सच

सोमवार को संसद में राहुल गांधी के बयान पर खूब हंगामा देखने को मिला। उन्होंने, पीएम मोदी के ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में न्योते को लेकर बयान दिया। वहीं अब विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2025 पर 6:27 PM
संसद में राहुल गांधी के सवाल का जयशंकर ने दिया जवाब, बताया ट्रंप के शपथ में PM मोदी के न्योते का सच
राहुल गांधी के सवाल का जयशंकर ने दिया जवाब

S. Jaishankar ON Rahul Gandhi : सोमवार को लोकसभा का बजट सत्र काफी हंगामे वाला रहा। इस सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकसबा में भाषण दिया। नेता प्रतिपक्ष के भाषण पर एक बार फिर बवाल मच गया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रण दिलाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को अमेरिका भेजा गया था। राहुल गांधी के इस बयान पर संसद में खूब हंगामा देखने को मिला। वहीं अब खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया है।

एस जयशंकर ने दिया जवाब

राहुल के दावे पर अब खुद विदेश मंत्री जयशंकर ने जवाब दिया है और उनकी इस बात सिरे से खारिज कर दिया है। एस जयशंकर ने एक्स पर नेता प्रतिपक्ष को जवाब देते हुए लिखा कि, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिसंबर 2024 में मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला। मैं बाइडेन प्रशासन के विदेश मंत्री और एनएसए से मिलने गया था। साथ ही हमारे राजदूतों की एक बैठक की अध्यक्षता भी की। मेरे यात्र के दौरान, अमेरिका के अगले एनएसए ने मुझसे मुलाकात की। किसी भी स्तर पर पीएम के संबंध में निमंत्रण पर चर्चा नहीं की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें