महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले में लंबी पूछताछ के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut Arrested) को रविवार (31 जुलाई) देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आज सोमवार को संजय राउत की कोर्ट में पेशी होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में राउत को गिरफ्तार किया है। ईडी उन्हें थोड़ी देर में स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।
