महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में मंगलवार उस समय भूचाल आ गया, जब वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपनी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा, "मैं NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।" शरद पवार के इस फैसले से उनके समर्थक खुश नहीं हुए और मौके पर ही उन्होंने इस ऐलान का जमकर विरोध किया।
पवार ने अपनी आत्मकथा, "Lok Majhe Sangaayi - Political Autobiography" के विमोचन के दौरान अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।
पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा कि पार्टी की बागडोर कौन संभालेगा और इसे आगे बढ़ाएगा, ये तय करने के लिए एक समिति बनाई गई है। प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, अजीत पवार, जयंत पाटिल और कुछ अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता समिति का हिस्सा होंगे। सुप्रिया सुले ने हालांकि पवार का नाम नहीं लिया है।
अपनी पत्नी प्रतिभा के साथ 82 साल के पवार ने कहा, "मुझे पता है कि कब रुकना है..मैंने NCP के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई है, जो अगले अध्यक्ष के बारे में फैसला करेगी।"
हालांकि, तीन और सालों के लिए राज्यसभा सदस्य ने आश्वासन दिया कि वह पिछले 55 सालों की तरह सामाजिक-राजनीति के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे।
उनकी इस घोषणा से उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। कई लोग फूट-फूट कर रोने लगे और उनके समर्थन में नारे लगाए, कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने पवार से अपना फैसला वापस लेने की अपील की और कहा कि देश को उनकी जरूरत है।
इतना ही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मांग की कि पवार अपना फैसला वापस लें। उन्होंने धमकी दी कि जब तक वह अपना फैसला वापस नहीं लेंगे, वे कार्यक्रम स्थल से बाहर नहीं जाएंगे।
कैसा रहा शरद पवार के राजनीतिक जीवन?
शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय रक्षा और कृषि मंत्री के रूप में भी काम किया। पवार ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद महा विकास अघडी (MVA) सरकार बनाने के लिए NCP, कांग्रेस और फिर वैचारिक रूप से शिवसेना के विपरीत गठबंधन को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) बनाई। सोनिया गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का विरोध करने के कारण कांग्रेस ने 1999 में तीन असंतुष्ट नेताओं को निष्कासित कर दिया था, जिनमें से एक शरद पवार थे। उन्होंने सवाल उठाए थे कि सोनिया इटली में पैदा हुई हैं, इसलिए वह प्रधानमंत्री कैसे बन सकती हैं।