Get App

Shashi Tharoor: 'मेरे पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं...': क्या शशि थरूर छोड़ेंगे कांग्रेस का 'हाथ'? तिरुवनंतपुरम सांसद ने शीर्ष नेतृत्व को दे दी चेतावनी

Shashi Tharoor News: केरल के तिरुवनंतपुरम से 4 बार के सांसद शशि थरूर चेतावनी देते हुए कहा है कि मैं पार्टी के लिए उपलब्ध हूं। लेकिन अगर पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो मेरे पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। हालांकि, थरूर ने कांग्रेस छोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि भले ही विचारों में अंतर हो, लेकिन वह ऐसा नहीं मानते

Akhileshअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 5:28 PM
Shashi Tharoor: 'मेरे पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं...': क्या शशि थरूर छोड़ेंगे कांग्रेस का 'हाथ'? तिरुवनंतपुरम सांसद ने शीर्ष नेतृत्व को दे दी चेतावनी
Shashi Tharoor News: शशि थरूर ने कहा कि अगर पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनके पास अन्य 'विकल्प' मौजूद हैं

Shashi Tharoor News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल में सत्तारूढ़ LDF सरकार की तारीख करने पर कांग्रेस के साथ दरार की अफवाहों के बीच शशि थरूर ने कहा है कि वह पार्टी के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर पार्टी को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है तो उनके पास दूसरे 'विकल्प' मौजूद हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद थरूर ने हालांकि पार्टी बदलने की चर्चाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस में उनके विचारों में मतभेद हों, लेकिन वह पार्टी छोड़ने में विश्वास नहीं करते। थरूर ने हाल ही में केरल की वामपंथी विजयन सरकार की नीतियों और पीएम मोदी के अमेरिकी यात्रा की तारीफ की थी। इसके बाद कांग्रेस में बवाल मच गया था।

'द इंडियन एक्सप्रेस' के मलयालम पॉडकास्ट में थरूर ने कहा कि उनके पास 'संकीर्ण राजनीतिक विचार' हैं। वह खुद को राजनेता नहीं मानते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए केरल में अपना आधार बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई में नेता की कमी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कई कांग्रेस सदस्य उनके इस विचार से सहमत हैं कि पार्टी की केरल इकाई में स्पष्ट नेता की कमी है।

स्वतंत्र संगठनों द्वारा किए गए जनमत सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि इन सर्वेक्षणों ने उन्हें राज्य के नेतृत्व के मामले में दूसरों से आगे रखा है। तिरुवनंतपुरम सांसद ने आगाह किया कि अगर कांग्रेस अपनी अपील को व्यापक बनाने में विफल रही, तो उसे केरल में लगातार तीसरी बार विपक्ष में बने रहने का जोखिम उठाना पड़ सकता है।

इससे पहले दिन में थरूर ने अपने और कांग्रेस के बीच मतभेद के बारे में मीडिया के सवालों को टाल दिया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत Vs पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "कोई टिप्पणी नहीं, मैच देखने जाएं। आज का मैच महत्वपूर्ण है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें