Sonia Gandhi Rajya Sabha: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा, बुधवार को दाखिल करेंगी नामांकन

Sonia Gandhi Rajya Sabha: ऐसी संभावना है कि सोनिया गांधी अपनी पारंपरिक लोकसभा सीट अब अपनी बेटे प्रियंका गांधी के लिए खाली कर सकती हैं, जिससे आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में प्रियंका के चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता साफ होगा। हालांकि, अभी इन सब घटनाक्रम पर पार्टी की आधिकारिक मोहर लगना बाकी है

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 7:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा, बुधवार को दाखिल करेंगी नामांकन

Sonia Gandhi Rajya Sabha: कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अब राज्यसभा (Rajya Sabha) जाएंगी। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि वह बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी, उनके साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे। वह किस राज्य से चुनाव लड़ेंगी, इस पर अंतिम फैसला आज रात तक हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी अपनी लोकसभा सीट अपनी बेटे प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंप देंगी।

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए बताया गया कि सोनिया गांधी के आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। इसी के साथ वह अपनी लोकसभा सीट बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंप देंगी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 27 फरवरी को उत्तर भारत की सीट से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी।

NDTV के मुताबिक, सोनिया गांधी राजस्थान की एक सीट से नामांकन भर सकती हैं और उन्हें पारिवारिक क्षेत्र रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया जा सकता है।


वहीं न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश की एकमात्र सीट के लिए पार्टी की तरफ से नामित किया जा सकता है। अगर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा को रायबरेली सौंपकर राज्यसभा में जाती हैं, तो यह दो गांधी महिलाओं के लिए पहली बार होगा।

सोनिया गांधी का आखिरी था 2019 चुनाव? 

अगर सोनिया गांधी राज्यसभा सीट के लिए राजी हो जाती हैं, तो 77 साल की वरिष्ठ नेता के लिए उच्च सदन में ये पहला कार्यकाल होगा। सोनिया पांच बार लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। अगर प्रियंका गांधी रायबरेली की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ती हैं, तो उनका भी ये पहला चुनाव होगा।

बड़ी बात ये है कि सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि यह आखिरी बार है, जब वह आम चुनाव लड़ रही हैं।

कांग्रेस को कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्यों से राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित करने हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।