Get App

Firing on Sukhbir Singh Badal: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में फायरिंग, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

Golden Temple Firing Video: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया। वह बाल-बाल बच गए। हमले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौरा है और वो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकवादी रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 11:00 AM
Firing on Sukhbir Singh Badal: सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में फायरिंग, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो
Golden Temple Firing Video: सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर दरबान बनकर धार्मिक सजा के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। तभी उन पर हमला किया गया।

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। सुखबीर बादल पर अमृतसर मंदिर में गेट के बाहर फायरिंग की गई। फिलहाल बादल इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, वहां खड़े शख्स उसे रोक देते हैं। यह हमला तब हुआ, जब सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत 'सेवा' कर रहे थे।

सुखबीर के पैर में फैक्चर है, इसलिए वो व्हीलचेयर पर बैठे थे और हाथ में भाला लिए चौकीदारी कर रहे थे। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है। वो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकवादी रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। इस हमले से सुखबीर सिंह बादल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानिए कौन है नारायण सिंह?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें