Get App

Sukhbir Singh Badal: गले में तख्ती, नीली वर्दी, हाथ में भाला, सुखबीर बादल ने सजा के तौर पर स्वर्ण मंदिर के बाहर की पहरेदारी, मजीठिया ने भी धोए बर्तन

पंजाब में 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल सरकार की ओर से की गई ‘गलतियों’ के कारण बादल और दूसरे नेताओं के लिए 'तनखा' (धार्मिक दंड) की घोषणा करते हुए अकाल तख्त के सिख धर्मगुरु ने सोमवार को वरिष्ठ अकाली नेताओं को 'सेवादार' के रूप में सेवा करने, स्वर्ण मंदिर में बर्तन धोने और जूते साफ करने का निर्देश दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 3:30 PM
Sukhbir Singh Badal: गले में तख्ती, नीली वर्दी, हाथ में भाला, सुखबीर बादल ने सजा के तौर पर स्वर्ण मंदिर के बाहर की पहरेदारी, मजीठिया ने भी धोए बर्तन
गले में तख्ती, नीली वर्दी, हाथ में भाला, सुखबीर बादल ने सजा तौर पर स्वर्ण मंदिर के बाहर की पहरेदारी

सुखबीर सिंह बादल को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में 'सेवादार' के रूप में काम करने और बर्तन धोने और जूते साफ करने की सजा मिली। इसके एक दिन बाद, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व प्रमुख मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे, जो उनकी सजा का पहला दिन था। पैर में फ्रैक्चर के कारण व्हीलचेयर पर बैठे बादल को गले में एक तख्ती पहने देखा गया। उन्हें मंदिर के मुख्य द्वार पर हाथ में भाला लेकर गेट पर पहरेदारी करते हुए देखा गया।

एक हाथ में भाला थामे, 'सेवादार' की नीली वर्दी पहने बादल अपनी व्हीलचेयर पर स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर काम करते दिखे। उनका एक पैर टूटा हुआ है।

अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा को भी यही सजा मिली है। वह भी ज्यादा उम्र के कारण व्हीलचेयर पर थे, जबकि पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बर्तन धोए।

तख्ती पर क्या लिखा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें