Get App

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद लोकसभा से सस्पेंड कांग्रेस के चारों सांसदों का निलंबन रद्द

लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के दौरान तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन करने और आसन की अवमानना करने के मामले में 25 जुलाई को कांग्रेस के 4 सदस्यों को चालू सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 3:35 PM
विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बाद लोकसभा से सस्पेंड कांग्रेस के चारों सांसदों का निलंबन रद्द
निलंबन को वापस लेने की मांग करते हुए सोमवार को कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया

Parliament monsoon session live updates: लोकसभा से कांग्रेस के चारों सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव सोमवार को पारित हुआ। इसके साथ ही निलंबित सांसदों का निलंबन निरस्त कर दिया गया है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर, राम्या हरिदास और एस जोथिमणि का निलंबन रद्द होने के बाद वे सदन में पहुंचे।

कांग्रेस सांसदों के निलंबन को रद्द करने की घोषणा करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैं सदन के सभी दलों से अनुरोध करूंगा कि प्ले कार्ड सदन के अंदर न लाएं। अगर कोई भी सांसद सदन में प्ले कार्ड लेकर आते हैं तो मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगा। मैं उन्हें आखिरी मौका दे रहा हूं।

ये भी पढ़ें- Pratiksha Tondwalkar: सफाई कर्मचारी से SBI की असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनीं प्रतीक्षा टोंडवलकर की कहानी आपको भावुक कर देगी

लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के दौरान तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन करने और आसन की अवमानना करने के मामले में गत 25 जुलाई को कांग्रेस के चार सदस्यों- मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, एस जोथिमणि और राम्या हरिदास को चालू सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें