क्या स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने वाला है AAP कार्यकर्ता? बीजेपी ने पूरी घटना को बताया स्टेज ड्रामा

DCW की प्रमुख स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने के मामले में केंद्र इसकी प्रमाणिकता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे एक 'स्टेज ड्रामा' बताया है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के पीछे जो व्यक्ति है वह वास्तव में आप का कार्यकर्ता है

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 12:28 PM
DCW की प्रमुख स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने के मामले में केंद्र इसकी प्रमाणिकता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे एक 'स्टेज ड्रामा' बताया है

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल को जबरन कार में घसीटने की घटना में अब एक पॉलिटिकल ट्विस्ट आ गया है। अब केंद्र ने इस पूरी घटना की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे एक 'स्टेज ड्रामा' बताया है। बीजेपी (BJP) ने इस पूरी घटना पर आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के पीछे जो व्यक्ति है वह वास्तव में आप का कार्यकर्ता है।

स्वाति मालीवाल ने भी किया पलटवार

स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर नाटक करने का आरोप लगाने के लिए भाजपा पर पलटवार किया और कहा, "जिनहें लगता है मेरे बारे में झूठी गंदी बातें कर मुझे डरा देंगे उनको बता दूँ। मैंने सर पे कफ़न बांध इस छोटी सी ज़िंदगी में बहुत बड़े काम किए है। मुझपे कई अटैक हुए पर मैं रुकी नही। हर अत्याचार से मेरे अंदर की आग और बढ़ी। मेरी आवाज़ कोई नही दबा सकता। जब तक ज़िंदा हूँ लड़ती रहूँगी!"


आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ और घसीटने के आरोपी शख्स हरीश चंद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 47 वर्षीय चंद्रा को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था और उनकी कार भी जब्त कर ली गई थी। दिल्ली पुलिस के डीजीपी चंदन चौधरी ने बयान दिया कि, स्वाति मालीवाल के अनुसार वह अपनी टीम के साथ रात करीब 2.45 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के बाहर थीं। जब आरोपी उनके पास नशे की हालत में पहुंचा था। उसकी पहचान संगम विहार इलाके में रहने वाले हरीश चंद्र के रूप में हुई है।

राजधानी में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को ही गाड़ी से घसीटा, नशे में धुत था आरोपी, AIIMS के पास हुई घटना

दिल्ली बीजेपी ने आरोपी को बताया आप कार्यकर्ता

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में यह आरोप लगाया है कि सफेद रंग की कार चला रहे व्यक्ति ने जहां वे खड़ी थीं, वहां अपनी कार रोकी और उनको 'गंदे इशारे' किए। वहीं दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को अपराध के आरोपी हरीश चंद्र सूर्यवंशी की एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने दावा किया कि सूर्यवंशी संगम विहार में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख कार्यकर्ता हैं। तस्वीर में आरोपी को आप विधायक प्रकाश जारवाल के साथ प्रचार करते देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी लिया घटना का संज्ञान

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने घटना का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत रूप से मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिखा है कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और दो दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट से अवगत कराया जाए। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि हमने घटना का संज्ञान ले लिया है। यह दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन बात ये हा कि ऐसी घटना हुई क्यों?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।