Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव पर बिहार के पटना में स्थित उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली करते समय बेड, AC और टोंटी सहित अन्य सामान चोरी करने का संगीन आरोप लगा है। यह आरोप सोमवार (7 अक्टूबर) को बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सचिव शत्रुधन कुमार और BJP प्रवक्ता दानिश इकबाल ने लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने पटना के 5 देश रत्न मार्ग पर मौजूद सरकारी बंगले को खाली कर दिया है। अब इस बंगले में सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। वह विजयादशमी के दिन शिफ्ट होने वाले हैं, जिसके लिए नए सिरे से बंगले को तैयार किया जा रहा है।
