Tejashwi Yadav Marriage: कौन है तेजस्वी की दुल्हनिया? लालू राबड़ी ने छोटी बहू को लेकर बनाया सस्पेंस

लालू-राबड़ी के घर में छोटी बहू बनने का सौभाग्य किसे मिला है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव की पुरानी दोस्त हैं

अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 5:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लालू-राबड़ी के घर बजेगी शहनाई

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी पक्की हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को तेजस्वी की सगाई होगी। इस, मौके पर पूरा लालू परिवार मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि सगाई को लेकर लालू परिवार में तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा केवल खास रिश्तेदार सगाई में शिरकत करेंगे। फिलहाल लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) का पूरा परिवार दिल्ली में है। साथ ही लालू राबड़ी के बिल्कुल करीबी लोग भी इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं।

मीडिया में जब से यह खबर आई है तब से हर कोई यही जानने चाहता है कि आखिर वो कौन खुशनसीब है जिन्हें बिहार के सबसे बड़े पॉलिटिकल फैमिली की छोटी बहू बनने का सौभाग्य मिलेगा। तेजस्वी यादव लालू राबड़ी फैमिली के राजनीतिक वारिस के रूप में प्रजेंट किए गए हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह कौन है जो तेजस्वी यादव की दुल्हन बनेगी।

तेजस्वी की दुल्हन को लेकर सस्पेंस


तेजस्वी यादव की दुल्हन कौन होगी इसको लेकर पूरा लालू परिवार सस्पेंस बनाए हुए है। आमतौर पर खुलकर अपनी बात रखने वाले बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी तेजस्वी यादव की शादी पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव ने छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी सामान्य फैमिली की लड़की के साथ तय की है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी की दुल्हन किसी हाई प्रोफाइल या राजनीतिक फैमिली से ताल्लुक नहीं रखती हैं। यह भी बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव की दुल्हन पटना में रहकर पढ़ाई की हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली से पूरी की है। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी की होने वाली दुल्हन मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। लालू यादव की फैमिली में उनका पहले से आना जाना रहा है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव अपनी पुरानी दोस्त को लाइफ पार्टनर बना रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणापत्र, 40% आरक्षण, फ्री स्कूटी और स्मार्टफोन के साथ किए कई बड़े वादे

तेजस्वी की सगाई में लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे। कुल मिलाकर केवल 50 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया है। बड़ी बहन मीसा भारती दिल्ली में तेजस्वी यादव की सगाई का सारा अरेंजमेंट देख रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।