तेजस्वी यादव के हार्डकोर एक्सरसाइज का वीडियो वायरल! जीप खींचते दिखे RJD नेता, PM मोदी ने दी थी 'वजन कम' करने की सलाह

हाल ही में पीएम मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को वजन कम करने की सलाह दी थी, जिसके बाद से ही RJD नेता इस कोशिश में लगे हुए नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 8:02 PM
Story continues below Advertisement
Tejashwi Yadav अपने पिता लालू प्रसाद यादव की जीप खींचते हुए नजर आए हैं

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) वजन कम करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली सलाह के बाद एक्शन में आ गए हैं। पीएम मोदी द्वारा वजन कम करने की सलाह देने के बाद बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आजकल फिट होने के लिए हार्डकोर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।

तेजस्वी के वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जीत को अपनी ओर खींचते और धकेलते हुए नजर आ रहे हैं। RJD के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें तेजस्वी कसरत करते दिख रहे हैं।

वीडियो में तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पुरानी जीप को धक्का दे रहे हैं। जीप को वह अपने हाथ से धक्का देकर आगे-पीछे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो पहले जीप को पूरा जोर लगाकर पीछे खींच रहे हैं, फिर धक्का देकर आगे ले जाते हुए भी नजर आए।


ये भी पढ़ें- CBI ने 100 करोड़ रुपये में राज्यसभा सीट और राज्यपाल पद दिलाने का वादा करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

RJD के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, "उसे गुमाँ है कि हमारी उड़ान कुछ कम है, हमें यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है।" कुछ लोगों ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें दी गई वजन कम करने की सलाह का असर बताया है। पीएम मोदी की सलाह के बाद कुछ दिनों पहले तेजस्वी यादव ने क्रिकेट खेलते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था।

दरअसल, मीडिया में आई अपुष्ट खबरों के मुताबिक 12 जुलाई को बिहार विधानसभा परिसर भवन के शताब्दी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तेजस्वी को ‘वजन कम करो’ की सलाह दी गई थी। इसके बाद पिछले दिनों एक वीडियो में तेजस्वी को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। इस वीडियो को तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया था।

तेजस्वी राजनीति में आने से पहले एक क्रिकेटर थे, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ आईपीएल अनुबंध जीता था। ऐसे में खेल के दौरान उनकी दक्षता आश्चर्यजनक नहीं थी, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि आरजेडी नेता प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद से कैलोरी बर्न करने की कोशिश कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।