Get App

तेजस्वी यादव के हार्डकोर एक्सरसाइज का वीडियो वायरल! जीप खींचते दिखे RJD नेता, PM मोदी ने दी थी 'वजन कम' करने की सलाह

हाल ही में पीएम मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को वजन कम करने की सलाह दी थी, जिसके बाद से ही RJD नेता इस कोशिश में लगे हुए नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2022 पर 8:02 PM
तेजस्वी यादव के हार्डकोर एक्सरसाइज का वीडियो वायरल! जीप खींचते दिखे RJD नेता, PM मोदी ने दी थी 'वजन कम' करने की सलाह
Tejashwi Yadav अपने पिता लालू प्रसाद यादव की जीप खींचते हुए नजर आए हैं

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) वजन कम करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली सलाह के बाद एक्शन में आ गए हैं। पीएम मोदी द्वारा वजन कम करने की सलाह देने के बाद बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आजकल फिट होने के लिए हार्डकोर एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।

तेजस्वी के वर्कआउट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जीत को अपनी ओर खींचते और धकेलते हुए नजर आ रहे हैं। RJD के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार को एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें तेजस्वी कसरत करते दिख रहे हैं।

वीडियो में तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पुरानी जीप को धक्का दे रहे हैं। जीप को वह अपने हाथ से धक्का देकर आगे-पीछे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो पहले जीप को पूरा जोर लगाकर पीछे खींच रहे हैं, फिर धक्का देकर आगे ले जाते हुए भी नजर आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें