Telangana Elections 2023: तेलंगाना चुनाव के लिए BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 2 सीटों से लड़ेंगे सीएम KCR

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में सत्ताधारी BRS ने इस विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को लेकर ज्यादा फेरबदल नहीं किया है। पहली लिस्ट में केवल सात प्रत्याशी बदले गए हैं। राज्य में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में KCR अभी से ही 115 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करके चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। 115 में से 30 सीटों पर SC/ST उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं, 115 सीटों में से BRS ने छह महिलाओं को टिकट दिया है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
Telangana Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग (ECI) ने अभी तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है

Telangana Assembly Elections 2023: भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने सोमवार को आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 119 में से 115 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। KCR के नाम से मशहूर चंद्रशेखर राव साल के अंत में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनावों में गजवेल और कामारेड्डी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। KCR के मुताबिक, केवल सात विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार बदले गए हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछले चुनाव में भी BRS की ओर से चुनाव लड़े थे।

16 अक्टूबर को जारी होगा घोषणापत्र

BRS प्रमुख ने यह भी कहा कि पार्टी 16 अक्टूबर को वारंगल में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, "BRS आगामी विधानसभा चुनावों में कुल 119 में से 95-105 सीट जीतेगी।" उन्होंने कहा कि हैदराबाद के लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM के साथ BRS की दोस्ती जारी रहेगी।


उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद भारत राष्ट्र समिति की विधान पार्षद और चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि यह मुख्यमंत्री के नेतृत्व और BRS के शासन में लोगों के भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने पोस्ट में कहा, "हमारे नेता KCR गारू ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 119 सीट में से 115 पर असाधारण उम्मीदवारों की घोषणा की। यह वास्तव में मुख्यमंत्री केसीआर गारू के साहसी नेतृत्व और बीआरएस पार्टी के प्रभावशाली शासन में लोगों के विश्वास का प्रमाण है। हम विनम्रतापूर्वक तेलंगाना के लोगों का आशीर्वाद चाहते हैं।"

ये भी पढ़ें- Sunny Deol: 56 करोड़ रुपये के लोन और घर की नीलामी पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी

केवल 7 प्रत्याशी बदले गए

तेलंगाना में सत्ताधारी BRS ने इस विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को लेकर ज्यादा फेरबदल नहीं किया है। पहली लिस्ट में केवल सात प्रत्याशी बदले गए हैं। राज्य में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में KCR अभी से ही 115 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करके चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। 115 में से 30 सीटों पर SC/ST उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वहीं, 115 सीटों में से BRS ने छह महिलाओं को टिकट दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग (ECI) ने अभी तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।