Get App

Telangana Liberation Day: तेलंगाना दिवस न मनाने पर BRS पर भड़के अमित शाह, KCR ने राज्य को अपनी 'लाइफटाइम अचीवमेंट' बताया

Telangana Liberation Day: अमित शाह ने 17 सितंबर 1948 को पूर्ववर्ती निजाम शासन से क्षेत्र की आजादी और हैदराबाद राज्य के भारतीय संघ में विलय की याद में ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाने के लिए आयोजित केंद्र के आधिकारिक कार्यक्रम में ये टिप्पणी की। गृह मंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण राजनीतिक दल ‘मुक्ति दिवस’ मनाने से झिझकते हैं, जो कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2023 पर 6:43 PM
Telangana Liberation Day: तेलंगाना दिवस न मनाने पर BRS पर भड़के अमित शाह, KCR ने राज्य को अपनी 'लाइफटाइम अचीवमेंट' बताया
Telangana Liberation Day: तेलंगाना दिवस ने मनाने पर BRS पर भड़के अमित शाह

Telangana Liberation Day: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को कहा कि तेलंगाना (Telangana) राज्य के गठन के बाद भी राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के कारण ‘तेलंगाना मुक्ति दिवस’ (Telangana Mukti Diwas) मनाने से झिझकते हैं। शाह ने 17 सितंबर 1948 को पूर्ववर्ती निजाम शासन से क्षेत्र की आजादी और हैदराबाद राज्य के भारतीय संघ में विलय की याद में ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाने के लिए आयोजित केंद्र के आधिकारिक कार्यक्रम में ये टिप्पणी की।

गृह मंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण राजनीतिक दल ‘मुक्ति दिवस’ मनाने से झिझकते हैं, जो कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि देश के लोग उन लोगों से मुंह मोड़ लेंगे, जो अपने देश के इतिहास से मुंह मोड़ते हैं।"

शाह ने कहा कि देश के इतिहास, शहीदों के बलिदान और देश के स्वतंत्रता संग्राम का सम्मान करके ही तेलंगाना और देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली।

शाह ने वर्तमान तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में निजाम शासन के दौरान रजाकारों (निजाम के सशस्त्र समर्थकों) की तरफ से किए गए अत्याचारों को याद किया। ये राज्य तत्कालीन हैदराबाद शासन का हिस्सा थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें