UP Nagar Nikay Chunav Results: यूपी मेयर की सभी 17 सीटों पर BJP का कब्जा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
UP Nagar Nikay Chunav Results: यूपी नगर निकाय चुनाव में 17 मेयर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ। चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए
UP NIKAY CHUNAV: उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है
UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की है। राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। नगर निकाय चुनाव में 17 मेयर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ। चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए।
राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया। कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे। उत्तर प्रदेश में मेयर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ।
UP Nikay Chunav 2023 Result Live:- मेयर चुनाव में BJP का दबदबा
पीएम मोदी ने दी बधाई
यूपी निकाय चुनावों में भारी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बीजेपी कार्यकर्ताओं और सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर रहा, "निकाय चुनावों में इस शानदार विजय के लिए बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास को लेकर जन-जन के समर्थन को अभिव्यक्त करती है।"
निकाय चुनावों में इस शानदार विजय के लिए @BJP4UP के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास को लेकर जन-जन के समर्थन को अभिव्यक्त करती है। https://t.co/5hPPlzJaES
लोकसभा सीट के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में हो रहे शहरी निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। यूपी निकाय चुनाव 2023 के रिजल्ट आने के बाद लगभग पिक्चर साफ हो गई है। यूपी मेयर चुनाव की सभी 17 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया है। वहीं 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव के नतीजे भी सामने आए हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार, भगवा पार्टी दोनों ही पदों पर बड़े अंतर से आगे है। फिलहाल, वोटों की गिनती जारी है, जो देर रात तक जारी रहने की संभावना है। तमाम उम्मीदवारों के प्रतिनिधि को भी मतगणना केंद्र पर मौजूद रहने के लिए पास उपलब्ध कराया गया है।
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। 2017 में बीजेपी ने 60 नगर पालिकाओं में विजय प्राप्त की थी लेकिन इस साल हमने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में दोगुनी से अधिक सीटें जीती हैं।
#WATCH | BJP leaders felicitate CM Yogi Adityanath as BJP sweeps urban local body polls in Uttar Pradesh pic.twitter.com/vRhpNEcdZg — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 13, 2023
BJP को 8 सीटों पर मिली जीत
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में मेयर के 17 सीटों में से आठ गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, गाजियाबाद और मथुरा-वृंदावन में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके अलावा, लखनऊ, वाराणसी समेत प्रदेश की 9 नगर निगम में भगवा पार्टी जीत की ओर है। नगर निगम से लेकर नगर पालिका में बीजेपी सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। यूपी में मेयर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ।
झांसी, अयोध्या और गाजियाबाद में मेयर पद पर BJP का कब्जा
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ रही है। यूपी में मेयर की 17 सीटों में से 14 पर बीजेपी आगे चल रही है। झांसी, अयोध्या और गाजियाबाद में मेयर पद पर भगवा पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। मेयर पद, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी (SP) है। जबकि बीएसपी तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस का कहीं नामों निशान नहीं है।
17 मेयर पदों में से BJP 16 सीटों पर आगे
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मेयर पद पर और नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रुझानों में नजर आ रहा है। राज्य के 17 मेयर पदों में से बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी काफी पीछे नजर आ रही है। यूपी में आगरा को छोड़कर बीजेपी मेयर की सभी सीटों पर आगे चल रही है
निकाय चुनाव में BJP को मिलेगी जीत - केशव चंद्र मौर्य
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निकाय चुनाव में BJP की जीत की उम्मीद व्यक्त की है। BJP नेता ने ट्वीट में लिखा, UP नगर निकाय और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक़ जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
नगर पंचायत में BJP 54 सीटों पर आगे
उत्तर प्रदेश नगर निकाय में 544 नगर पंचायत के चुनाव में अब 113 सीट के रुझान आ गए हैं। BJP के अध्यक्ष उम्मीदवार 54 जगहों पर आगे चल रहे हैं। सपा 41, बसपा 6, कांग्रेस 5 और अन्य चेयरमैन उम्मीदवार 6 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
गाजियाबाद में मेयर चुनाव में BJP को बढ़त
यूपी नगर निगम चुनाव में गाजियाबाद में मेयर चुनाव में BJP को बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां से BJP उम्मीदवार सुनीता दयाल करीब 12,000 वोटों से आगे हैं। उन्हें 15771 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी BSP उम्मीदवार को 3957 वोट मिले हैं।
बीजेपी- 15771
बीएसपी- 3957
सपा- 3059
कांग्रेस- 2457
आप- 780
BJP इन सीटों पर मेयर पद पर आगे
नए रुझानों के मुताबिक, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, प्रयागराज, अयोध्या, शाहजहाँपुर, मेरठ, बरेली, मथुरा, आगरा और झांसी नगर निगम सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
निकाय चुनाव में BJP का दबदबा
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में BJP की बंपर बढ़त बनी हुई है। कई सीटों पर बीजेपी सपा के मुकाबले काफी आगे चल रही है। कानपुर में बीजेपी को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार प्रमिला पांडे को 35946 वोट मिले हैं। वहीं, सपा की वंदना बाजपेयी को 19200 वोट मिले हैं। कांग्रेस की अशनी अवस्थी 13399 वोटों के साथ अब तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं।
निकाय चुनाव में BJP का दबदबा
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में BJP की बंपर बढ़त बनी हुई है। कई सीटों पर बीजेपी सपा के मुकाबले काफी आगे चल रही है। कानपुर में बीजेपी को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार प्रमिला पांडे को 35946 वोट मिले हैं। वहीं, सपा की वंदना बाजपेयी को 19200 वोट मिले हैं। कांग्रेस की अशनी अवस्थी 13399 वोटों के साथ अब तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं।