प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि ‘अर्बन नक्सली’ (Urban Naxal) अपना चोला बदलकर गुजरात (Gujarat) में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह राज्य उन्हें बर्बाद कर देगा। यहां भरूच जिले में देश के पहले ‘बल्क ड्रग पार्क’ की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही और आम आदमी पार्टी (AAP) पर करारा हमला किया।
