UP Election 2022: नितिन गडकरी का वादा- 'योगी को एक बार और जिताइए, आने वाले 5 सालों में अमेरिका जैसी होंगी यूपी की सड़कें'

गडकरी ने कहा कि आने वाले 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश की सड़कें यूरोपियन स्‍टैंडर्ड की नहीं बल्कि अमेरिका के बराबर बनेंगी

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 12:55 PM
Story continues below Advertisement
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो बोलूंगा डंके की चोट पर करूंगा और 7 साल में जो भी कहा उसे पूरा करके दिखाया

UP Election 2022: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार को लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दोबारा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अगले 5 सालों के भीतर उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका (America) जैसी होंगी।

जौनपुर जिले के मछलीशहर स्थित फौजदार इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 1,500 करोड़ रुपये की परियोजनओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मेरा वचन पत्थर की लकीर है, आने वाले पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश की सड़कें यूरोपियन स्‍टैंडर्ड की नहीं बल्कि अमेरिका के बराबर बनेंगी।

Aadhaar-Voter Card link: आधार को वोटर ID कार्ड से जोड़ने वाले विधेयक को लोकसभा की मंजूरी, जानिए क्‍या होगा फायदा?


केंद्रीय मंत्री ने किसानों को अन्नदाता की बजाय ऊर्जादाता बनाने पर जोर देते हुए कहा कि मैं किसान हूं, मैंने अपना जीवन किसानों के लिए समर्पित किया है, मेरे क्षेत्र में दस हजार किसानों ने आत्महत्या की और मैंने तय किया कि इस परिस्थिति को बदलूंगा। मैं 2007 से कह रहा था कि हमारे किसान ऊर्जादाता बने, आज उत्तर प्रदेश का किसान चीनी मिलों में इथेनॉल तैयार कर रहा है।

गडकरी ने कहा कि आज आपके सामने घोषणा करता हूं कि आने वाले तीन महीने के बाद टोयोटा, सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सब गाड़ियां फ्लेक्स इंजन बनाएंगी। फ्लेक्स इंजन का मतलब 100 प्रतिशत पेट्रोल डालो या 100 प्रतिशत इथेनॉल डालो गाड़ियां चलेंगी। अब पेट्रोल से नहीं उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा तैयार बायो इथेनॉल से हमारी गाड़ियां चलेंगी, आटो रिक्‍शा चलेगा। अब किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा।

हिमाचल सरकार अपने 2 लाख कर्मचारियों को देगी नए वेतनमान, जानें पूरी डिटेल

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 1.40 लाख करोड़ रुपये के काम पूरे किये और 1.80 लाख हजार करोड़ के काम चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम किया। गडकरी ने कहा कि आप एक बार फ‍िर डबल इंजन की सरकार बना दें, आने वाले पांच साल में मैं पांच लाख करोड़ रुपये के काम उत्तर प्रदेश में करके दिखाऊंगा।

उन्होंने कहा कि मैं उन नेताओं में नहीं हूं जो खोखला वादा करते हैं, जो बोलूंगा डंके की चोट पर करूंगा और सात साल में जो भी कहा उसे पूरा करके दिखाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।