Vande Metro: 'नमो भारत रैपिड रेल' नाम से जानी जाएगी देश की पहली वंदे मेट्रो, जानें बड़ी बातें

Vande Metro Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार (16 सितंबर) शाम अहमदाबाद में देश की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वह कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। जून में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा है

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 3:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vande Metro Train: देश की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन भुज और अहमदाबाद के बीच चलेगी

Vande Bharat Metro Train: भारत की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने सोमवार (16 सितंबर) को 'भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो' का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया है। एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम करीब सवा चार बजे भुज रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी इस दौरान अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे।

रैपिड रेल का उद्देश्य 'इंटरसिटी कनेक्टिविटी' को बढ़ाना है। यह भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी। आम लोगों के लिए यह मेट्रो 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये होगा।

रेलवे के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया, "मंत्रालय ने वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल करने का फैसला किया है।" रेल मंत्रालय के अनुसार, जहां अन्य मेट्रो ट्रेन केवल छोटी दूरी तय करती हैं। वहीं, नमो भारत ट्रेन अहमदाबाद को उसके आसपास के शहरों से जोड़ेगी।


वंदे मेट्रो की बड़ी बातें

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले सोमवार 16 सितंबर को गुजरात में देश की पहली 'नमो भारत रैपिड रेल' का उद्घाटन करेंगे। नमो भारत रैपिड रेल भुज (गुजरात का कच्छ जिला) को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से जोड़ेगी।

- इससे 360 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी। इस स्पेशल मेट्रो में 12 कोच हैं। जबकि 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा भी रैपिड रेल में कई नई सुविधाएं मौजूद हैं। इस ट्रेन में सभी 12 कोच AC होंगे।

- यह ट्रेन भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी। यह मेट्रो आधिकारिक तौर पर 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। इसका किराया 455 रुपये होगा।

- अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी। एक अधिकारी ने बताया कि यह मेट्रो अन्य से काफी अलग है। यह 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से 360 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।

- यह ट्रेन भुज से सुबह 5.05 बजे रवाना होगी और सुबह 10.50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी।

- ट्रेन में केंद्रीय रूप से नियंत्रित स्वचालित स्लाइडिंग गेट, मॉड्यूलर इंटीरियर, LED लाइटिंग, वैक्यूम एग्जिट के साथ शौचालय, रूट मैप इंडिकेटर, पैनोरमिक विंडो, सीसीटीवी, फोन चार्जिंग सुविधाएं और अलार्म सिस्टम एवं धुआं/आग का पता लगाने की सुविधा होगी।

- ट्रेन सेवा आधिकारिक तौर पर 17 सितंबर से शुरू होगी, क्योंकि उस दिन पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। पहली यात्रा अहमदाबाद से शुरू होगी।

- रेल मंत्रालय ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल में टकराव से बचने, आग का पता लगाने और एयरोसोल आधारित आग बुझाने के लिए कवच जैसी सिस्टम के साथ-साथ इमरजेंसी लाइटें भी होंगी।

ये भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ से मंदिर में की सीक्रेट शादी, सामने आई पहली तस्वीर

- रेल मंत्रालय के अनुसार, पारंपरिक उपनगरीय ट्रेनों और मेट्रो कोचों से एक महत्वपूर्ण अपग्रेड वंदे मेट्रो का मॉड्यूलर डिजाइन है। रेलवे ने कहा कि ट्रेन को 150 किलोमीटर के दायरे में शहरों को जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन लगभग 3 से 4 घंटे की कुशल और आरामदायक यात्रा प्रदान करती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।