लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले मोदी सरकार (Modi Government) ने एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने आज नागरिकता संशोधन कानून 2019 यानी CAA के नियमों को देशभर में लागू कर दिया है। गृह मंत्रालय (MHA) ने CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ BJP ने अपना 2019 का चुनावी वादा भी पूरा कर दिया है। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कह चुके थे कि लोकसभा चुनाव से पहले CAA को लागू कर दिया जाएगा और अब ये लागू हो चुका है।
