Get App

CV Ananda Bose: PM मोदी और मनमोहन सिंह के पसंदीदा अधिकारी, केरल ने दी 'लॉर्ड ऑफ आइडियाज' की उपाधि, जानें कौन हैं पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल

CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का पद राजनीतिक रूप से काफी अहम है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तत्कालीन राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच काफी विवाद भी रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2022 पर 5:35 PM
CV Ananda Bose: PM मोदी और मनमोहन सिंह के पसंदीदा अधिकारी, केरल ने दी 'लॉर्ड ऑफ आइडियाज' की उपाधि, जानें कौन हैं पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल
CV Ananda Bose: जानें कौन के पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल

Who is CV Ananda Bose: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने गुरुवार को डॉक्टर सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) का राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया। यह घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान में की गई। पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) के भारत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का पद खाली हो गया था।

कौन हैं सीवी आनंद बोस?

सीवी आनंद बोस एक आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने DBL हेरिटेज प्रोजेक्ट पर भारत सरकार के प्रमुख सलाहकार के रूप में काम किया है। बोस एक मैनेजमेंट गुरु, हाउसिंग एक्सपर्ट, इनोवेटकर, लेखक और वक्ता हैं। सीवी आनंद बोस भारत सरकार के मुख्य सचिव और सचिव के पद से रिटायरमेंट हुए।

इससे पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिला कलेक्टर के रूप में काम किया। वह हैबिटेट एलायंस के अध्यक्ष भी हैं, संयुक्त राष्ट्र के साथ सलाहकार स्टेटस है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें