समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की कोशिश के आरोप में कन्नौज में गिरफ्तार किया गया था। कन्नौज के SP अमित कुमार आनंद के मुताबिक, पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आई। एक लड़की का आरोप है कि उसके कपड़े उतार दिए गए और उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई। अखिलेश यादव के करीबी सहयोगी माने जाने वाले यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी एक साथ कई पुरानी तस्वीरें दिखाई गईं। हालांक, पार्टी ने ये कह कर पल्ला झाड़ लिया कि उसने नवाब को काफी समय पहले ही पार्टी से निकाल दिया था।
