मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की जगह हरियाणा में सत्ता की कमान अब नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के हाथों में होगी, यानी वे अब हरियाणा (Haryana) के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके साथी कैबिनेट मंत्रियों ने प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।
