दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी। ये एक ऐसा निर्णय है, जो उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के लिए एक झटका है और यहां तक कि उनके विरोधियों बीजेपी और कांग्रेस को भी हैरान कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सत्ता की लालसा नहीं है। साथ ही उन्होंने कसम खाई कि जब तक लोग उन्हें "ईमानदारी का सर्टिफिकेट" नहीं देते, तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
