अगर किसी व्यक्ति के घर 3,419 करोड़ रुपये का बिजली बिल (Electricity Bill) पहुंच जाए तो क्या होगा? यह बिल देखकर ज्यादातर लोगों के होश उड़ जाएंगे। मध्यप्रदेश में ग्वालियर में रहने वाली प्रियंका गुप्ता के साथ भी ऐसा ही हुआ। मध्य प्रदेश सरकार की पावर कंपनी की तरफ से यह बिल जुलाई में प्रियंका के घर पहुंचा था।
