Puducherry Rains: पुडुचेरी में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान, दो दिन तक रहेंगे बंद

Puducherry Rains: भारी बारिश के कारण केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Puducherry Rains: राज्य में गुरुवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है

Puducherry Rains: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी (Chief Minister N Rangasamy) ने भारी बारिश (Heavy Rains) को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। पुडुचेरी में जारी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है। राज्य में गुरुवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

मुख्यमंत्री एन रंगासामी की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारी बारिश ने केंद्र शासित प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में कहा है कि श्रीलंका के तट पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक जोर पकड़ने की आशंका है। इसके 12 नवंबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।


ये भी पढ़ें- झारखंड में अब 14 से बढ़कर 27% हुआ OBC आरक्षण, कुल रिजर्वेशन को बढ़ाकर 77% करने का विधेयक पारित

IMD ने अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु-पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। तमिलनाडु के कई इलाकों में रात भर हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। श्रीलंका के तट पर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चेन्नई एवं पड़ोसी कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

बारिश के कारण शहर में कुछ जगहों पर जलजमाव हो गया। रामानाथपुरम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और राज्य में कई तटीय इलाकों में भी बारिश हुई। राजधानी चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और विल्लुपुरम सहित कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।