Get App

Punjab cabinet:आज होगा पंजाब कैबिनेट का विस्तार, ये नए चेहरे लेंगे जगह

पंजाब की कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को शाम 4.30 बजे होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2021 पर 12:56 PM
Punjab cabinet:आज होगा पंजाब कैबिनेट का विस्तार, ये नए चेहरे लेंगे जगह

पंजाब की कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार (Punjab Cabinet Expansion) रविवार को शाम 4.30 बजे होगा। पंजाब में नए मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार यानी आज राज्यपाल से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है।

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी  हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।  इसी के साथ पुरानी कैबिनेट के कुछ मंत्री अपना पद बचाने में कामयाब हो सकते हैं। इसमें ब्रह्म महिंदरा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्तान, विजेंद्र सिंगला और भारत भूषण आशू का नाम शामिल है।

 Punjab: 250KM के सफर के लिए प्राइवेट जेट? सिद्धू और चन्नी के दिल्ली जाने पर विपक्ष ने कसा तंज

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को गुरुवार की देर रात राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद तीसरी बार दिल्ली बुलाया गया। सूत्रों ने कहा कि राज्य के कुछ नेताओं ने पार्टी आलाकमान से उनकी चिंताओं को दूर करने की अपील की थी।

सूत्रो के मुताबिक चन्नी और पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर चली चर्चा के बाद सामने आया कि पिछली पिछली अमरिंदर सिंह सरकार के कुछ मंत्रियों को छुट्टी लगभग तय है कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह बेहद खास गुरप्रीत सिंह कांगड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी  और साधु सिंह धर्मसोत  को कैबिनेट से हटाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें