Get App

Punjab Farmers Protest: एक बार फिर सड़कों पर उतरे किसान, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के खिलाफ, जानें क्यों

किसान नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार तक प्रदर्शनकारियों के साथ उनकी शिकायतों के निवारण के लिए बैठक नहीं करते हैं, तो वे बैरिकेड्स तोड़ते हुए चंडीगढ़ की ओर बढ़ेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 2:51 PM
Punjab Farmers Protest: एक बार फिर सड़कों पर उतरे किसान, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के खिलाफ, जानें क्यों
पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

Punjab Farmers Protest: पंजाब (Punjab) के किसान (Farmers) एक बार फिर सड़कों पर उतार आए हैं। बैरिकेड्स, टिपर, पानी की बौछारें, ये कुछ ऐसी ही तस्वीर है, जब पंजाब के किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे। इस बार ये किसान राशन, बिस्तर, पंखे, बर्तन और रसोई गैस सिलेंडर लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर (Chandigarh Mohali Border) के पास धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को इन लोगों को राज्य की राजधानी जाने से रोक दिया गया।

देखा जाए तो सब कुछ पिछले किसान आंदोलन जैसा ही लगता है। फर्क है तो सिर्फ इतना कि इस बार ये लोग पंजाब की नई आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। साथ ही इनकी मांग भी अलग हैं। ये किसान AAP सरकार पर गेहूं पर बोनस और 10 जून से धान की बुवाई शुरू करने समेत कई मांगों को लेकर दबाव बना रहे हैं।

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने पंजाब सरकार को एक अल्टीमेटम भी दिया है। किसान नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार तक प्रदर्शनकारियों के साथ उनकी शिकायतों के निवारण के लिए बैठक नहीं करते हैं, तो वे बैरिकेड्स तोड़ते हुए चंडीगढ़ की ओर बढ़ेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर कई किसान संगठनों के अनिश्चितकालीन विरोध के आह्वान के मद्देनजर चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें