लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बतया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने मूसेवाला पर मनसा जिले स्थित उनके गांव के पास ताबड़तोड़ गोलियों से हमला किया। गंभीर हालात में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले मूसेवाला की मौत हो चुकी थी।
