Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पार्टी की गुजरात इकाई के बारे में बड़ी बात कह दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कांग्रेस नेता बीजेपी के लिए गुप्त रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ऐसे 30-40 नेताओं को कांग्रेस से बाहर निकाला जा सकता है। इसके बाद पार्टी के अंदर खलबली मच गई. कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की कवायद आनन-फानन में शुरू हो गई है।
