IMD Weather Update Today: चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस (Cyclone Mandous)’ के कमजोर होते ही देश के कई राज्यों में मौसम बदलने (Weather Change) लगा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall) हो रही है, वहीं उत्तर भारत राज्यों में तापमान (Cold War) में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच केरल (Kerala Rains), कर्नाटक (Karnataka Rains) और तमिलनाडु (Tamil Nadu Rains) समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का दौर जारी है। तमिलनाडु के कई स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। साथ ही मछुवारों को समुद्र के पास ना जाने की अपील की गई है।
बता दें कि चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ ने शुक्रवार देर रात मामल्लपुरम के निकट दस्तक दी, जिससे तटीय तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। हालांकि, मैंडूस अब तमिलनाडु के भीतरी हिस्से, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी हिस्से और उत्तरी केरल के कम दबाव वाले हिस्से में आने के बाद कमजोर हो गया है। लेकिन इसके असर से कुछ राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक मध्यम और भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी 15 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
- चेन्नई और तमिलनाडु के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 13 दिसंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान और कम दबाव के क्षेत्र के बनने की आशंका के कारण 15 दिसंबर तक और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
- कांचीपुरम जिले के अलावा तिरुवल्लुर और उथुकोट्टई तालुक सहित कुछ क्षेत्रों के स्कूलों ने पूर्वानुमान के आधार पर सोमवार को छुट्टी घोषित किया गया है। ममल्लापुरम में चक्रवात मैंडूस के तटीय क्षेत्र से टकराने के दौरान गिरे पेड़ों के हिस्सों को निकाय अधिकारियों द्वारा साफ किया जा रहा है।
- IMD के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु के बाहरी इलाकों और इससे सटे दक्षिण कर्नाटक के इलाकों तथा उत्तरी केरल के तटीय इलाके में एक चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 13 दिसंबर के आसपास क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, जिसके बाद में भारतीय तट से दूर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं।
- मौसम विभाग ने कहा कि आज तमिलनाडु में और केरल तथा माहे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका। मौसम विभाग के मुताबिक, उसके बाद इस क्षेत्र में वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी।
- IMD ने 16 दिसंबर तक बेंगलुरु सहित कर्नाटक में बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य की राजधानी में सोमवार को बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहेंगे। चामराजनगर, कोडागु और शिवमोग्गा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, उडुपी, उत्तरी कर्नाटक के बागलकोट, बेलागवी, बीदर, कालाबुरगी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा, हावेरी, गडग और बल्लारी के तटीय जिलों में औसत बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
- पिछले 24 घंटों में मैंडूस के असर के बाद आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से, भीतरी कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बारिश की गतिविधि अब और तेज हो सकती है जो अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिली है।