Get App

Rains in India: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी! पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, 'अलर्ट मोड' में राज्य सरकारें

Rains in India: प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्याधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। PMO ने एक ट्वीट में कहा, "स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं।" पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ

Akhileshअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 7:27 PM
Rains in India: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी! पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा, 'अलर्ट मोड' में राज्य सरकारें
Rains in North India: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बारिश प्रभावित राज्यों को 'पीएम केयर्स फंड' से राहत देने की मांग की है

Rains in North India: उत्तर भारत में जारी मूसलाधार बारिश के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को अपने सीनियर मंत्रियों और अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राज्य में भूस्खलन से चार और लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं। उत्तर भारत में, दिल्ली में यमुना सहित कई नदियां उफान पर हैं। क्षेत्र में कई सड़कें और आवासीय इलाके घुटने तक पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर सैलाब में कार बहते नजर आए। रविवार को रिकॉर्ड बारिश के कारण नगर निकाय भी स्थिति सुधारने में असहाय नजर आए। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बारिश प्रभावित राज्यों को 'पीएम केयर्स फंड' से राहत देने की मांग की है।

पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्याधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। PMO ने एक ट्वीट में कहा, "स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं।" वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों में हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया। साथ ही केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 'पीएम केयर्स फंड' से अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें