Get App

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर, अब तक 5 जवान शहीद

Rajouri Encounter: धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में रात भर के विराम के बाद गुरुवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रात भर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी घने जंगली इलाके की ओर न भाग सकें। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।

Akhileshअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 4:44 PM
Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर, अब तक 5 जवान शहीद
Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर सहित दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में अब तक भारतीय सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं और दो अन्य घायल हैं। इससे पहले बुधवार को मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। वहीं, आज एक सैन्यकर्मी की जान चली गई। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में गुरुवार को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी सहित दो को मार गिराया गया।

धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में रात भर के विराम के बाद गुरुवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रात भर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकी घने जंगली इलाके की ओर न भाग सकें। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया।

EID एक्सपर्ट था आतंकी

पीटीआई के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी की पहचान क्वारी नामक कट्टर आतंकी के रूप में की गई है। प्रवक्ता ने कहा, "उसे पाकिस्तान और अफगान मोर्चे पर ट्रेनिंग दिया गया था। वह लश्कर-ए-तैयबा का एक उच्च रैंक का आतंकी था।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकी पिछले एक साल से अपने समूह के साथ राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सक्रिय था। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें