Ram Mandir Inauguration: उत्तराखंड ज्योतिष पीठ (Jyotish Peeth) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Avimukteshwaranand) ने रविवार को बताया कि उन्होंने क्यों कहा कि अयोध्या (Ayodhya) का राम मंदिर (Ram Mandir) अधूरा है और इसलिए वह उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि यह धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर भगवान का शरीर है, मंदिर का शिखर भगवान की आंखें होते हैं और 'कलश' सिर होता है। शंकराचार्य ने कहा, मंदिर पर लगा झंडा भगवान का बाल है।
