Ram Bhajan Released: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस नेता ने किया रिलीज गाना, भक्ति के रंग में रंगा इंटरनेट

Ram Bhajan Released: 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कलाकारों में खास उत्साह दिखाई दे रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने राम सबके हैं रिलीज किया है। उनके इस गाने को भी काफी सराहा जा रहा है। खेसारी लाल यादव और दलेर मेंहदी की भक्ति से भरी प्रस्तुति के बाद अब भाजपा नेता ने भी एक गाना रिलीज किया है, जिसे लोगों का काफी प्रोत्साहन मिल रहा है।

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 11:04 AM
राम की भक्ति से भरा गाना 'वो है राम' हुआ रिलीज, लोगों ने लुटाया प्यार

Ram Bhajan Released: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। घरों से लेकर सड़कों तक अयोध्या में दिवाली सा जश्न दिखाई दे रहा है। 22 जनवरी को होने वाले इस महोत्सव की पूरे देश में धूम मची हुई है। राम के गीतों से हर घर आंगन संगीतमय हो गया है। राम की भक्ति की ये लहर इतनी तेजी से इंटरनेट पर फैली है कि ट्रेंड में बस 'राम आएंगे' ही छाया हुआ है। हालांकि इस बहती गंगा में हाथ धोते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी भी एक गाना लेकर आए हैं। भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का लेटेस्ट राम भजन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 'वो है राम' ने रिलीज के कुछ ही घंटों के बाद लोगों के दिलों को छू लिया है।

Gold Rate: आज सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, चेक करें 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट

मनोज तिवारी ने राममय किया यूट्यूब

मनोज तिवारी के इस नए गाने के बोल हैंवो हैं राम। राम के प्रति आस्था सरावोर ये गाना मनोज तिवारी पर फिल्माया गया है। 'वो हैं राम' से पहले मनोज तिवारी का एक और भजन 'राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे' भी रिलीज हुआ था। इस भजन को मनोज तिवारी, शीतल पांडे और अमित ढुल ने मिलकर गाया है। मनोज तिवारी के दोनों गानों को भक्तों का जमकर प्यार मिल रहा है।


भोजपुरी स्टार्स की राम भक्ति का बोलबाला

मनोज तिवारी के सुपरहिट भजन वो है राम को नरेश विकाल ने कंपोज किया है। इस गाने के बोल संतोष ने लिखे हैं। गाने को मनोज तिवारी पर ही फिल्माया गया है। रिलीज के 15 घंटों के भीतर ही गाने को 1 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कलाकारों में खास उत्साह दिखाई दे रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने 'राम सबके हैं' रिलीज किया है। उनके इस गाने को भी काफी सराहा जा रहा है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी 'राम जी की जय हनुमान जी की जय' गाना दलेर मेंहदी के साथ मिलकर लॉन्च किया है, जिसे 7 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं और लगातार प्यार बरसा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।