Ram Mandir Inauguration: 'मीठे फल चख कर नित्य सजाए थारी, रास्ता देखत सबरी की उमर गई सारी...' इन पंक्तियों में माता शबरी की भगवान राम के प्रति सच्ची भक्ति और प्रभु के दर्शन के इंतजार में बिताए पूरे जीवन के बारे में बताया गया है। जिस तरह त्रेता युग की शबरी ने भगवान की झलक पाने के लिए उम्र भर इंतजार किया और आखिरकार प्रभु भी उनकी कुटिया में आए, उसी तरह इस कलयुग में भी एक शबरी की कहानी सामने आई है, जिन्होंने अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) बनने के इंतजार में 30 साल से मौन व्रत धारण किया हुआ है।
