Ram Mandir: साल 1983। जगह, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश। हिंदू मंच के सम्मेलन में कांग्रेस के नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दाऊ दयाल खन्ना ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद, काशी की ज्ञानवापी और मथुरा की शाही मस्जिद को हिंदुओं को सौंपने की मांग की। इस संबंध में श्रीमती इंदिरा गांधी को एक पत्र भी लिखा। उनका कहना था कि यह तीनों स्थल हिंदुओं के पवित्रतम स्थलों को तोड़कर बनाए गए हैं। इस सभा में पूर्व अंतरिम प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा और संघ के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया उपस्थित थे।
