Ramadan 2023 Timetable: रमजान का पाक महीना जल्द शुरू होने वाला है। इस्लाम में रमजान (Ramadan 2023) महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। रमजान का पवित्र महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। रमजान के दौरान दुनिया भर के मुस्लिम रोजा रखते हैं। रमजान महीने की शुरुआत चांद दिखने पर निर्भर करती है। उम्मीद है कि इस साल रमजान 22 मार्च या 23 मार्च को शुरू होगा। जबकि 21 अप्रैल या 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर (Eid-ul-fitr) के दिन समाप्त होगा। रमजान के महीने की शुरुआत और अंत तय करने के लिए चांद देखना जरूरी होता है।