RBI मॉनेटरी पॉलिसी (MPC) ने आज पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही था कि महंगाई दर बढ़ने और फिस्कल ईयर 2020 में GDP ग्रोथ गिरने की वजह से RBI शायद लगातार छठी बार रेट कट कर सकता है। हालांकि आज MPC के सभी सदस्यों की सहमति पॉलिसी रेट को पहले के लेवल पर बरकरार रखने पर रही। इससे पहले रिजर्व बैंक इस साल अब तक रेपो रेट में 1.35 फीसदी की कटौती की थी। रेपो रेट पहले की तरह 5.15 फीसदी है।
