Indian Government RBI Deputy Governor Post: आरबीआई में डिप्टी गवर्नर की पोस्ट निकली है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में डिप्टी गवर्नर के पद को भरने के लिए RBI की वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के जरिए एप्लिकेशन मंगाई है। सही कैंडीडेट आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एमके जैन की जगह लेंगे। एमके जैन का कार्यकाल जून में समाप्त हो जाएगा। इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2023 है।
ये कैंडीडेट ही कर सकते हैं अप्लाई
अप्लाई करने वाले कैंडीडेट 22 जून 2023 तक 60 साल साल से अधिक उम्र के नहीं होने चाहिए। वह इस पोस्ट के लिए पात्र कैंडीडेट नहीं माने जाएंगे। इस पोस्ट के लिए हर महीने 2.25 लाख रुपये वेतन मिलेगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि Financial Sector Regulatory Appointments Search Committee (FSRASC) किसी भी कैंडीडेट की पहचान करने और सिफारिश करने के लिए स्वतंत्र है।
डीजी जैन को पहली बार जून 2018 में तीन साल के लिए आरबीआई में नियुक्त किया गया था। साल 2021 में उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था। आरबीआई के टॉप रैंक में शामिल होने से पहले वह आईडीबीआई बैंक और इंडियन बैंक के प्रमुख थे। केंद्र ने एप्लिकेशन में कहा है कि उम्मीदवारों के पास बैंकिंग और फाइनेंशियल मार्केट ऑपरेशन में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए और फुल टाइम डायरेक्टर या बोर्ड सदस्य के रूप में अनुभव होना चाहिए।
RBI में होते हैं 4 डिप्टी गवर्नर
अभी तक की परंपरा के मुताबिक चार डिप्टी गवर्नरों में एक पब्लिक सेक्टर बैंक से होता है। अगर सरकार प्राइवेट सेक्टर बैंक से किसी को लेती है तो ये पहली बार होगा। आरबीआई में 4 डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से 2 रैंक के मुताबिक होते हैं, एक कमर्शियल बैंकर और एक अर्थशास्त्री होता है, जो मौद्रिक नीति विभाग का प्रमुख होता है।