RBI MPC : बाजार की नजर कल आने वाली मॉनेटरी पॉलिसी पर है। आज पॉलिसी पर चल रही MPC का दूसरा दिन है। क्या हो सकता है एलान इस पर CNBC-AWAAZ ने भी MPC बैठाई। इसका क्या निकला नतीजा ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की हर्षदा सावंत ने बताया कि कल मॉनेटरी पॉलिसी आएगी। RBI MPC की बैठक का आज दूसरा दिन है। RBI MPC की बैठक 3 दिनों तक चलती है। कल 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी का एलान होगा। CNBC-AWAAZ की MPC में इक्रा की अदिति नायर, डीएसपी फाइनेंस के जयेश मेहता और क्रिसिल के डीके जोशी शामिल हुए।
