Get App

Red Fort Attack Case: लश्कर आतंकी मोहम्मद अशफाक को होगी फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की रिव्यू पिटीशन

Red Fort Attack Case: 2005 में निचली अदालत ने मोहम्‍मद आरिफ को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने 2007 में उसकी मौत की सजा को बरकरार रखा था। फिर 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2022 पर 2:22 PM
Red Fort Attack Case: लश्कर आतंकी मोहम्मद अशफाक को होगी फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की रिव्यू पिटीशन
Red Fort Attack Case: इस हमले में सेना के दो जवानों सहित तीन लोग मारे गए थे

Red Fort Attack Case: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वर्ष 2000 के लाल किला हमला मामले में दोषी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के आतंकी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक (Mohammad Arif alias Ashfaq) की मौत की सजा को बरकरार रखा है। आपको बता दें कि आरिफ, लाल किले पर 22 दिसंबर 2000 को किए गए आतंकवादी हमले के दोषियों में से एक है। हमले में सेना के दो जवानों सहित तीन लोग मारे गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आरिफ की उस याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया, जिसमें उसने 2000 के लाल किला हमले के मामले में मौत की सजा देने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) उदय उमेश ललित और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की एक पीठ ने कहा कि उसने ‘इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड' पर विचार करने के आवेदन को स्वीकार किया है। वह दोषी साबित हुआ है। हम इस अदालत द्वारा किए गए फैसले को बरकरार रखते हैं और पुनर्विचार याचिका खारिज करते हैं।

2005 में सुनाई गई थी फांसी की सजा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें