Get App

कौन बनेगा करोड़पति सीजन -13 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें रजिस्टर

कौन बनेगा करोड़पति 13 के लिए आज रात 10 बजे से रजिस्ट्रेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानिए इस शो में भाग लेने के लिए कैसे करें अप्लाई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2021 पर 3:04 PM
कौन बनेगा करोड़पति सीजन -13 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें रजिस्टर

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए आज यानी 10 मई 2021, रात 9 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस शो को 12वीं बार होस्ट करेंगे।

प्रतिभागियों का चयन सोनी लिव ऐप (SonyLiv app) के जरिए किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस सीजन में भी पूरी चयन प्रक्रिया (entire selection procedure) ऑनलाइन होगी। 

सोनी टीवी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि कौन बनेगा करोड़पति प्रतिभागियों को आमंत्रित करता है। ट्वीट में कहा गया है कि KBC की हॉट सीट आप से हैं सिर्फ कुछ सवाल दूर! कोशिश कीजिए और लीजिए अपना पहला कदम अपने सपनों की ओर KBC के साथ! KBC 13 के सवाल और रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं आज से रात 9 बजे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें