Get App

Republic Day 2022: सीमित समय और स्पेस के कारण गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी 12 राज्यों की झांकी

नम्पिबौ मारिनमाई, PRO (रक्षा) ने कहा कि परेड में 12 राज्यों और नौ मंत्रालयों या सरकारी विभागों की झांकियां हिस्सा लेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2022 पर 6:17 PM
Republic Day 2022: सीमित समय और स्पेस के कारण गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी 12 राज्यों की झांकी
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी 12 राज्यों की झांकी (FILE)

दिल्ली छावनी क्षेत्र (Delhi Cantt) के राष्ट्रीय रंगशाला कैंप (Rashtriya Rangshala Camp) में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day 2022 Parade) का हिस्सा बनने वाली 21 झांकियों में फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, नम्पिबौ मारिनमाई, PRO (रक्षा), जो शनिवार को कैंप में मौजूद थे, उन्होंने कहा कि परेड में 12 राज्यों और नौ मंत्रालयों या सरकारी विभागों की झांकियां हिस्सा लेंगी। सीमित स्थान और समय के कारण ही केवल 12 राज्यों को चुना गया।

मारिनमाई ने कहा, "इतने राज्यों ने मांग उठाई है... बात यह है कि हमारे पास सीमित जगह है, सीमित समय है। कला, संगीत, संस्कृति और दूसरी विशेषज्ञता के विशेषज्ञों की एक समिति है। कमेटी इन चीजों की जांच कर रही है।"

उन्होंने ने आगे बताया, "हमें 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकी में शामिल करने के लिए आवेदन मिले, लेकिन स्पेस और टाइम की वजह से हमने सिर्फ 12 राज्यों को चुना। इसके अलावा और कोई कारण नहीं है।"

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों ने परेड के लिए अपनी झांकी नहीं चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। झांकी का मुख्य विषय 'आजादी का अमृत महोत्सव' है, जो आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में है। कई छात्र उन कलाकारों में शामिल हैं, जो झांकियों का हिस्सा होंगे और राष्ट्रीय रंगशाला में डेरा डाले हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें