RIP Bibek Debroy: दिग्गज अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की इकॉनमिक एडवायरी काउंसिल के चेयरमैन बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आज 1 नवंबर को 69 वर्ष की उम्र में उन्होंने अलविदा कहा। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X (पूर्व नाम Twitter) पर ट्वीट किया कि बिबेक देबरॉय ने इंटेलेक्चुअल लैंडस्केप पर अमिट छाप छोड़ी है जिनकी अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता के साथ-साथ अन्य कई क्षेत्रों में महारत हासिल थी। पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि बिबेक देबरॉय ने पब्लिक पॉलिसी पर काम करने के अलावा प्राचीन ग्रंथों पर भी काम किया है जिससे युवाओं के लिए भी ये आसानी से उपलब्ध हुए।
