RIP: नहीं रहे बीजेपी विधायक देवेंदर सिंह राणा, 20 साल तक उमर अब्दुल्ला के साथ रहने के बाद बदली थी पार्टी

RIP Devender Singh Rana: उमर अब्दुल्ला के पूर्व करीबी सहयोगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के नागरोटा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक देवेंदर सिंह राणा का निधन हो गया है। उनकी मौत गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई है। हालांकि मौत की वजहों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वह अपने पीछे परिवार में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं

अपडेटेड Nov 01, 2024 पर 1:41 PM
Story continues below Advertisement
Devender Singh Rana ने शून्य से शुरुआत कर करोड़ों की कंपनी बनाई थी और मजबूत पॉलिटिकल लीडर बने जिनका सत्ता के गलियारों में अच्छा-खासा दबदबा था।

RIP Devender Singh Rana: उमर अब्दुल्ला के पूर्व करीबी सहयोगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के नागरोटा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक देवेंदर सिंह राणा का निधन हो गया है। उनकी मौत गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई है। हालांकि मौत की वजहों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 59 वर्षीय देवेंदर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई थे। उन्होंने शून्य से शुरुआत कर करोड़ों की कंपनी बनाई थी और मजबूत पॉलिटिकल लीडर बने जिनका सत्ता के गलियारों में अच्छा-खासा दबदबा था। उन्हें जम्मू क्षेत्र में डोगरा समुदाय की आवाज माना जाता था। वह अपने पीछे परिवार में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं।

दौड़ी शोक की लहर

जैसे ही देवेंदर के निधन की खबर फैली, उनके पार्टी सहयोगी, दोस्त और समर्थक जम्मू में उनके गांधी नगर निवास पर शोक व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हुए। देवेंदर का शव शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए जम्मू पहुंचने की उम्मीद है। उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने X (पूर्व नाम Twitter) पर एक लिखा कि उनका जाना, खासतौर से एक शुभ दिन पर बहुत दुखद है। उन्होंने परिवारजनों के साथ संवेदना जताई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी उनके परिवार और प्रियजनों के लिए गहरी संवेदनाएं जताई हैं। भाजपा के प्रवक्ता साजिद यूसुफ ने कहा कि देवेंदर जम्मू-कश्मीर में एक प्रमुख राजनीतिक चेहरा थे जिनके अचानक निधन से भाजपा और उनके समर्थक सदमे में हैं। एआईसीसी के महासचिव गुलाम अहमद मीर, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सजाद लोन, भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने भी उनकी मौत पर X पर संवेदना व्यक्त की है।


तीन साल पहले BJP में हुए थे शामिल

उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एक विश्वसनीय सहयोगी रहने के बाद देवेंदर सिंह राणा ने अक्टूबर 2021 में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वह 20 वर्षों से अधिक समय तक नेशनल कॉन्फ्रेंस में थे। व्यापारी से नेता बने देवेंदर ने हाल ही में आयोजित विधानसभा चुनावों में नागरोटा विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नेशनल कॉन्फ्रेंस के जोगिंदर सिंह के खिलाफ 30,472 वोटों के साथ अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले 2014 में भी उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर। जम्मू इलाके से गहरा जुड़ाव और स्थानीय समुदायों के साथ गहरे संबंधों के चलते इस इलाके में बीजेपी की राजनीति के लिए वह काफी अहम थे।

RIP Bibek Debroy: गरीबी के नए पैमाने की वकालत करने वाले बिबेक देबरॉय का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।