Salary, पेंशन और बैंक EMI के लिए अगले महीने से बदल जाएगा नियम, वीकेंड पर भी होगा भुगतान

सभी महत्वपूर्ण बैंकिंग ट्रांजैक्शंस सप्ताह में सातों दिन हो सकेंगी। बैंकों के बंद होने पर भी ट्रांजैक्शंस होंगी।

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement

अगर महीने की पहली तारीख को वीकेंड होता है तो लोगों को अपनी सैलरी के एकाउंट में क्रेडिट होने के लिए सोमवार तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, अगले महीने से ऐसा नहीं होगा। सैलरी, पेंशन और EMI भुगतान जैसी सभी महत्वपूर्ण बैंकिंग ट्रांजैक्शंस सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे होंगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रेडिट पॉलिसी रिव्यू के दौरान घोषणा की थी कि कस्टमर्स की सुविधा बढ़ाने के लिए नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस (NACH) सप्ताह के सभी दिन उपलब्ध होगा।

Dolly Khanna ने एक वर्ष में 180 प्रतिशत रिटर्न के बाद इस स्टॉक में बढ़ाया स्टेक

यह सुविधा अभी तक बैंकों के खुले रहने पर ही उपलब्ध थी। दास ने कहा था, "कस्टमर्स की सुविधा और बढ़ाने और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे उपलब्धता का फायदा उठाने के लिए NACH को सप्ताह के सभी दिन उपलब्ध कराया जाएगा।"

क्या है NACH

यह एक बल्क पेमेंट सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से ऑपरेट किया जाता है। यह सैलरी, इंटरेस्ट, पेंशन और डिविडेंड के भुगतान की सुविधा देता है। इसके जरिए इलेक्ट्रिसिटी, गैस, टेलीफोन, लोन की किश्तों और म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट से जुड़े भुगतान को भी कलेक्ट किया जाता है।


RBI का कहना है कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए NACH एक लोकप्रिय और प्रमुख डिजिटल जरिए के तौर पर उभरा है।

इससे सरकारी सब्सिडी के समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान में मदद मिलती है। कोरोना के दौरान इसका इस्तेमाल आपात सहायता के लिए लाभार्थियों के खाते में सीधे राशि पहुंचाने में किया गया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।