Shiv Kumar Sharma Death: नहीं रहे जाने माने संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा, टूट गई 'शिव-हरि' की जोड़ी

पंडित शिव कुमार शर्मा पिछले छह महीने से किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। शर्मा 84 साल के थे। वह भारत के जानेमाने शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे

अपडेटेड May 10, 2022 पर 2:21 PM
Story continues below Advertisement
नहीं रहे जाने माने संतूर वादक शिव कुमार शर्मा (FILE PHOTO)

Shiv Kumar Sharma Death: जाने माने संतूर वादक (Santoor Player) और संगीतकार (Music Composer) पंडित शिव कुमार शर्मा (Shiv Kumar Sharma) का यहां मंगलवार को सुबह दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। PTI के मुताबिक, उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह पिछले छह महीने से किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। शर्मा 84 साल के थे। वह भारत के जानेमाने शास्त्रीय संगीतकारों में से एक थे। अगले हफ्ते उन्हें भोपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तुत करना

शर्मा के पारिवारिक सूत्र ने PTI को बताया, "उन्हें सुबह नौ बजे दिल का दौरा पड़ा। वह ठीक थे और अगले हफ्ते भोपाल में उनका कार्यक्रम होना था। उनका नियमित डायलिसिस होता था, फिर भी वह नियमित कामकाज करते रहते थे।"


टूट गई 'शिव-हरि' की जोड़ी

पद्मभूषण से सम्मानित शर्मा का जन्म 1938 में जम्मू में हुआ था। माना जाता है कि वह पहले संगीतकार थे, जिन्होंने संतूर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर बिखेरे। संतूर जम्मू-कश्मीर का एक लोक वाद्य यंत्र है।

बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ शर्मा की जोड़ी को 'शिव-हरि' का नाम दिया गया था। इस जोड़ी ने सिलसिला, लम्हे और चांदनी जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। शिवकुमार के बेटे राहुल शर्मा भी एक संतूर वादक हैं।

भारत अभी भी एशिया ही नहीं पूरी दुनिया का सबसे बेहतर इक्विटी मार्केट- जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने भी संगीतकार के निधन पर शोक जताया।

PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, "पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया और भी खाली हो गई है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए प्रख्यात सरोद वादक अमजद अली खान ने ट्वीट किया, "पंडित शिव कुमार शर्मा जी के निधन से एक युग का अंत हो गया। वह संतूर वादन के पुरोधा थे और उनका योगदान अतुलनीय है। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है और मैं हमेशा उन्हें बहुत याद करूंगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा। ओम शांति।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।