केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपने एक असुविधाजनक हवाई सफर को लेकर एयर इंडिया (Air India) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एयरलाइन पर यात्रियों को एक तरह से धोखा देने का आरोप लगाया है। साथ ही पब्लिक की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है। चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी उड़ान का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने लिखा...
