संत सियाराम बाबा का निधन हो गया। बाबा ने बुधवार मोक्षदा एकादशी पर बुधवार सुबह 6:10 बजे अंतिम सांस ली। देश भर में उनके अनुयायियों में शोक की लहर है। उनकी उम्र 100 साल से अधिक बताई जा रही है। बाबा पिछले 10 दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे। मेडिकल टीम की निगरानी में स्वास्थ्य की निगरानी हो रही थी। इंदौर के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया था। शाम 4 नर्मदा नदी किनारे भटयान आश्रम क्षेत्र में अंत्येष्टि होगी। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे। बाबा मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। यहां कई सालों से नर्मदा भक्ति कर रहे थे।
